ऋण समाधान योजना का दिया लाभ, दो लाख 24 हजार से ज्यादा की राशि माफ
एसबीआई ने पुलिस अधीक्षक के हाथों दिलवाया चेक
शिवपुरी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शिवपुरी के पुलिस विभाग में पदस्थ रहे एक एएसआई के परिवार की मदद के लिए आगे आया है। दिवंगत एएसआई गिरजा शंकर शिवपुरी एसपी कार्यालय में पदस्थ थे। इन्होंने अपने शासकीय सेवा में रहते हुए बैंक से पर्सनल लॉन एसबीआई बैंक गुरुद्वारा से 5 लाख 50 हजार रुपए लोन के रूप में लिया था। बीते दिनों बे्रन हेमरेज के चलते इनकी मौत हो गई। एएसआई के निधन के दिन तक उन पर 2 लाख 91 हजार 185 रुपए बैंक लोन बकाया था लेकिन एसबीआई ने दिवंगत पुलिस कर्मी की मदद के लिए आगे आकर उन्हें बैंक द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त ऋण समाधान योजना का लाभ दिया और उनके 2 लाख 24 हजार 241 रुपए माफ कर दिए। दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों को बैंक को लगभग 75 हजार रुपए जमा करने पड़े। शिवपुरी में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर क्षेत्र क्रमांक 5 मुकेश कुमार राठौर और गुरुद्वारा प्रबंधक गौरव यादव ने ऋण माफी का चेक पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के हाथों से दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों को दिलवाया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी रघुवंशी सिंह भदौरिया ने यह चेक दिवंगत पुलिस कर्मी के परिवारजनों को सौपा। इस तरह से एसबीआई दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार जनों की मदद के लिए आया आगे आया और यहां पर ऋण समाधान योजना का लाभ देकर उनकी मानवीय मदद की।

दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवारजनों की मदद के लिए आगे आया एसबीआई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment