Press "Enter" to skip to content

मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बोलेरो ने सामने से मारी टक्कर, 15 मजदूरों को आई चोटें / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदागणेश गांव में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में बोलेरो पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है, सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


देहरदागणेश के रहने वाले सीताराम जाटव ने बताया कि शुक्रवार को गणेशखेड़ा गांव के रहने वाले 20 मजदूर ठाटी गांव में सोयाबीन की फसल काटने के लिए ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर गांव से निकल ही थे। इसी दौरान माता मंदिर के पास सामने से आ रही बोलरो लोडिंग वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में 15 मजदूरों को चोटें आईं है।

जिनमें रामदुलारी जाटव, हरवीर जाटव, सुनीता जाटव, राजकुमार जाटव, कमलेश जाटव, सत्तो बाई जाटव को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। कोलारस थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!