शिवपुरी: जिले की पिछोर परिषद के वार्ड क्रमांक 13 के कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो का मामला दर्ज होने के बाद उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
सागर घाबरी के खिलाफ एक किशोरी की शिकायत पर पिछोर थाना पुलिस ने पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में 27 सितम्बर को मामला पंजीबद्ध कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद पिछोर के पार्षद को कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय संगठन ने 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है।
राजीव सिंह उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी को तथ्यात्मक रूप से जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके विरूद्ध अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हुआ है। आपके उक्त कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आपको तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।
बता दें कि किशोरी ने पिछोर नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद सागर छाबरी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया था कि पार्षद ने बहला फुसलाया उसके साथ दुष्कर्म किया था और अश्लील वीडियो भी बना लिया था, उसके बाद पार्षद ने ब्लैकमेल करते हुए लगातार शारीरिक शोषण किया। जब गर्भवती हो गई तो झांसी ले जाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता की मां ने 25 सितंबर को बेटी के लापता होने की थाने में दर्ज कराई थी।

कांग्रेस पार्षद को पार्टी ने किया निष्कासित, 376 के मामले में फरार हैं पार्षद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment