शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात पुराने यातायात पुलिस थाने के सामने रखे स्टॉपर से बाइक टकरा जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नवाब साहब रोड पर रहने वाले दीपक सोनी पुत्र जगदीश सोनी अपने मित्र हरविलास राठौर के साथ गणेश उत्सव की झांकियां देखने कस्टम गेट गए थे रात करीब 11:30 बजे झांकी देखकर लौटते समय उनकी बाइक पुराने यातायात थाने के सामने रखे स्टॉपर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दीपक सोनी और हरविलास राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में हरविलास राठौर के हाथ में फ्रेक्चर हुआ है वहीं दीपक को भी हाथ पैरों में गंभीर चोट आई है।

पुराने यातायात थाने के सामने रखे स्टॉपर से टकराईं बाइक,2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment