Press "Enter" to skip to content

पोहरी में 15 वर्षीय किशोरी की कुएं में डूबने से मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र के नयागांव आदिवासी बस्ती के पास स्थित एक कुएं पर पानी भरने गई 15 वर्षीय किशोरी की पैर फिसलकर कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के नयागांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी नेहा पुत्री नाजिर हुसैन शुक्रवार की सुबह गांव के ही सार्वजनिक कुएं पर पानी भरने गई थी इसी दौरान कुएं पर पानी भरते समय किशोरी का पैर फिसल गया जिससे किशोरी कुएं में गिर पड़ी किशोरी तैरना नहीं जानती थी जिस कारण पानी में डूबने से किशोरी की मौत हो गई।बाद में मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!