Press "Enter" to skip to content

अमोला घाटी पर एक्सल टूटने से हाइवे से नीचे उतरी बस बाल बाल बची यात्रियों की जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सुरवाया थाना क्षेत्र के अमोला घाटी पर आज गुरुवार की शाम एक सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर हाइवे ने नीचे उतर गई। इस घटना में सवारियों की जान बाल-बाल बच गई। बस में सवार कुछ सवारियों को मामूली चोंटे आई हैं। सुरवाया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बस क्रमांक एमपी 30 P0642 शिवपुरी से सवारियों को भरकर करैरा की ओर ले जा रही थी। इसी दौरान अमोला घाटी पर बस का एक्सल टूट जाने से बस अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे उतरकर पहाड़ी के काटे हुए हिस्से से टकराकर थम गई। इस दौरान बस में सवार लोगों की चीख निकल गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

नोएडा से इंदौर जा रहा राइडर भी हुआ घायल

शिवपुरी जिले के सतनबाडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ख़ूबत घाटी ख़ूब मंदिर के सामने एक बाइक राइडर डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। घायल राइडर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बाइक राइडर नोएडा से इंदौर वापस लौट रहा था।

घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने वाले कमलागंज के रहने वाले नितिन शिवहरे ने बताया कि मैं आज गुरुवार की शाम खूबत बाबा मंदिर पर पूजा करने गया हुआ था। इसी दौरान मेरी आंखों के सामने रॉयल एनफील्ड बाइक जिस पर एक राइडर सवार था। हाईवे के डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। राइडर ने अपना नाम ब्रायन पिल्ले बताया है। वह नोएडा से इंदौर जा रहा था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!