भक्तों में विसर्जन को लेकर गजब का उत्साह
शिवपुरी: भगवान गणेश के 10 दिवसीय पर्व का आज समापन हो रहा है। 10 दिन से गणेश भक्ति के रंग में रंगे भक्तों में विसर्जन को लेकर गजब का उत्साह नजर आता है। ढोल-नगाड़ों और ताशों की थाप के बीच गणपति बप्पा मौर्या, अगले बरस तू जल्दी आ की आवाजें गूंज रही हैं। छोटी-बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम शुरू हो चुका है। शहर के जाधव सागर तालाब के पास बने गणेश गौरी कुंड पर भक्त पहुंच रहे हैं। भगवान गणेश की आरती उतारकर उन्हें अगले बरस फिर आने का निमंत्रण देकर उन्हें विदाई दी जा रही है। रात में यहां चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह में झिलमिलाती झांकियों और अखाड़ों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला जाएगा। गणेश गौरी कुंड पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल और नगर पालिका अमले की टीमों को तैनात किया गया है।
रात में इन मार्गों से निकलेगा चल समारोह
गुरुवार रात को शहर के प्रमुख मार्गों पर झिलमिलाती झांकियों का कारवां निकला जाएगा, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि अनंत चौदस पर शहर में आकर्षक झांकियों का कारवां भी निकाला जाएगा।

शहर में गणपति बप्पा मौर्या, अगले बरस तू जल्दी आ की धूम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment