शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टोरिया खुर्द गांव में मंगलवार की रात गणेश विसर्जन के कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक का शव बुधवार की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला।
परिजनों ने गांव के सरपंच सहित पांच लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं और थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस ने सरपंच और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
मृतक के चाचा नरेश जाटव ने बताया कि हमारी पुरानी रंजिश गांव के सरपंच महेंद्र ठाकुर से चल रही थी। परसों महेंद्र ने दिनेश जाटव को जान से खत्म करने की धमकी दी थी। मंगलवार की रात दिनेश जाटव गांव के गणेश विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस दौरान दिनेश के साथ सरपंच महेंद्र सिंह ठाकुर, शंकर बाल्मीकि, रामपाल ठाकुर, बीरेंद्र बाल्मीकि भोला बाल्मीकि ने चुनावी रंजिश के चलते गांव के बाहर मारपीट कर दी थी। बुधवार सुबह दिनेश जाटव का शव घर के बाहर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
मृतक दिनेश की रानी जाटव ने बताया कि हमारा परिवार गांव में रहता है। मेरे पति ने गांव के बाहर सड़क पर मकान बनवा लिया था। जिसमें मवेश बंधे रहते है। उन्ही की देखरेख करने के लिए मेरे पति रात के समय मकान पर रुकते थे। रानी जाटव का आरोप है कि सरपंच महेंद्र सिंह ठाकुर, शंकर बाल्मीकि, रामपाल ठाकुर, बीरेंद्र बाल्मीकि भोला बाल्मीकि ने घर में घुसकर मारपीट की फिर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर लटका दिया।
करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना है कि मृतक का शव सुबह उसके घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। सुबह मृतक के भाई की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच की गई थी। बाद में मृतक की पत्नी की शिकायत पर सरपंच महेंद्र सिंह ठाकुर, शंकर बाल्मीकि, रामपाल ठाकुर, बीरेन्द्र बाल्मीकि भोला बाल्मीकि के खिलाफ दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

गणेश विसर्जन करने गए युवक का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका मिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment