Press "Enter" to skip to content

घर में सो रहे युवक को जहरीले सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सैमरीखुर्द गांव में सांप के काटने से एक 30 वर्षीय युवक इंदरसेन पुत्र पहलवान आदिवासी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक घर में सो रहा था,उसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में इलाज की जगह एक दूसरे गांव में ले जाकर युवक की झाड़-फूंक कराई, लेकिन जब युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे बदरवास नगर के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से युवक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!