गीता पब्लिक स्कूल में खेलो एमपी यूथ गेम्स की मशाल का हुआ भव्य स्वागत
शिवपुरी: आज दिनांक 27/09/23 को खेलो एमपी यूथ गेम्स की मशाल लेकर गीता पब्लिक स्कूल पहुंचे सिटी कोऑर्डिनेटर कमल सिंह बाथम, गुना जिला कोऑर्डिनेटर तौफीक खान, नीमच जिला कोऑर्डिनेटर मि. राठौर। शिवपुरी जिला कोऑर्डिनेटर कमल सिंह बाथम ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी के प्रयासों से पूरे मध्य प्रदेश में एक नई पहल प्रारंभ की गई है खेलो एमपी यूथ गेम्स की। 18 खेलों का आयोजन किया गया है खेलो एमपी यूथ गेम्स में। जिसमें खो-खो, कबड्डी, वालीबाल, एथलेटिक्स, तैराकी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल जैसे अन्य खेलों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी के स्टेडियम में कई विद्यार्थी पधारे हैं। एमपी में यह एक अच्छी पहल है। गीता पब्लिक स्कूल के कई विद्यार्थी खेलो एमपी यूथ गेम्स में सिलेक्ट भी हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसमें 18 वर्ष से कम आयु के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह अंडर 18 टूर्नामेंट है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स की शुरुआत की गई है। जिसका प्रमुख उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। स्कूल में इस अवसर पर विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

17 जिलों से होते हुए गीता पब्लिक स्कूल पहुंची खेलो एमपी यूथ गेम्स की मशाल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment