Press "Enter" to skip to content

माधवराव सिंधिया खेल परिसर में इंटरनेशनल शूटिंग रेंज का कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने किया लोकार्पण / Shivpuri News

शिवपुरी एक दिवसीय दौरे पर शिवपुरी पहुंची कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बुधवार को माधवराव सिंधिया खेल परिसर में नव निर्मित इंटरनेशनल शूटिंग रेंज का फीता काट कर लोकार्पण किया।इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल शूटिंग रेंज कैंपस का निरीक्षण कर कोच और खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किया। मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि अब शिवपुरी के खिलाड़ियों के लिए शूटिंग जैसे खेलों के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है। सरकार ने अब इंटरनेशनल लेबल की सुविधा शिवपुरी में ही इंटरनेशनल शूटिंग रेंज कैंपस बना कर उपलब्ध करा दी गई है। अब हमें आवश्यकता है कि हम सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करें। इस मौके पर जिला कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह दर्जा प्राप्त मंत्री प्रहलाद भारती नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा खेल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!