Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी कलेक्टर की जनसुनवाई में किन्नरों ने की फर्जी किन्नरों का मेडिकल कराने की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी कलेक्टर की जनसुनवाई के दौरान अचानक उस समय हंगामा मच गया जब जनसुनवाई में शिकायत करते हुए किन्नर कलेक्ट्रेट कक्ष में प्रवेश कर गए। किन्नर ने अपने नाम मिथिलेश, मोनिका और अनीता बताते हुए कहा कि वह करेरा के जरगवां की रहने वाली हैं। और करैरा में उन्हें नकली किन्नर द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। न तो वह कहीं से बधाई लेने जा सकती हैं और न ही वह अपना रोजगार चला पा रहे हैं। लोगों की बधाइयां मिलने से ही उनकी रोजी-रोटी चलती है। ऐसे में करैरा में आए कुछ किन्नर जो फर्जी है उनके मेडिकल जांच हो जाए तो खुलासा हो जाएगा कि यह किन्नर है ही नहीं। क्योंकि उनके बच्चे भी हैं, ऐसे में किन्नर को यह फर्जी किन्नर बदनाम कर रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!