शिवपुरी नाबालिग से दुष्कर्म मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायालय करैरा ने सुनवाई उपरांत दुष्कर्म आरोपी गौरव गुप्ता को दो मानते हुए उसे 20 वर्ष का कठोर कारावास और 2500 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। जबकि एक अन्य आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सुनील कुमार भदौरिया ने की।अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2022 को फरियादी एवं उसके पिता ने घटना की रिपोर्ट थाना अमोला में दर्ज कराई जिसमें धारा 363, 366, 376डी ए. 506 भादवि एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट लगाई गई। प्रकरण की विवेचनापरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिसमें बताया गया कि 16 अप्रैल 2022 को रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर बैठकर भैस को चारा खिला रही थी तभी अमोला में रहने वाला गौरव गुप्ता व उसका दोस्त चंदु झॉ मोटर सायकल से आए और पीड़िता को जबरजस्ती मोटर साईकिल पर बिठाकर अपने साथ बिहारी होटल के सामने झाडियों के पास गए, फिर गौरव गुप्ता ने पीडिता को झाडियों में खीचकर ले गया। उसका दोस्त चंदू रोड पर खड़ा रहा।पीड़िता ने आरोप लगाया कि गौरव गुप्ता ने पीडिता के साथ झॉंडियों में गलत काम किया। फिर दोनो पीडिता को मोटर साईकिल पर बिठाकर घर से थोड़ी दूर छोड़ कर चले सुनवाई उपरांत साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को भादवि की धारा 376 एवं लैंगिक अपराधों में बालकों का सरक्षण अधिनियम की धारा 5/6 में 20 वर्ष का कठोर कारावास, 2500रू अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी गौरव गुप्ता को सुनाई 20 साल की सजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment