Press "Enter" to skip to content

पुरानी शिवपुरी में चोरों ने सूने घर के ताले चटकाए,सोने चांदी के आभूषण सहित 6 लाख की चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी शिवपुरी इमामबाड़े के सामने बीती रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रात के अंधेरे में घर में घुसे चोरों ने इत्मीनान के साथ एक-एक कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे कीमती सामान सोने चांदी के आभूषण और नगदी रुपए चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि पुरानी शिवपुरी इमामबाड़े के सामने रहने वाले भगीरथ शर्मा का परिवार मंगलवार को बैराड़ के पास अपने पैतृक गांव आंकुर्सी में धार्मिक पाठ कराने गया था।जिस कारण से घर पर कोई नहीं था।सुबह होने पर पड़ोसियों ने जब घर के ताले टूटे हुए देखे तब चोरी की घटना का पता चला जिसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और घर के मालिक को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि चोर घर से सोने चांदी के आभूषण और नगदी रुपए सहित 6 लाख रुपए कीमत का माल चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने
मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!