शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भारका नया गांव में एक मजदूर को दबंग से मजदूरी मांगना महंगा पड़ गया। दबंग ने मजदूर की ना केवल डंडे से मारपीट की बल्कि थाने में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने मारपीट की रिपोर्ट सुभाषपुरा थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने
पीड़ित की फरियाद को अनसुना कर दिया। जिसके बाद मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही और मजदूरी के रुपए दिलाने की मांग की है।
चंदन पुत्र मानसिंह आदिवासी ने बताया कि वह सकलपुर थाना सतनबाड़ा जिला शिवपुरी का निवासी है।मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह भारका नया गांव थाना सुभाषपुरा के 4-5 लोगों के खेतों में रात्रि में फसल की रखवाली का कार्य करता है। गणेश पुत्र शंकर धाकड़ निवासी ग्राम भारका नया गांव थाना सुभाषपुरा से मजदूरी के 1600 मांगे तो गणेश धाकड़ ने मुझसे जाति सूचक गालिया देकर डण्डे से मारपीट की जिससे मेरे हाथ में गांभीर चोट आयी और रूपये मांगने पर कहा कि आज के बाद यहाँ रूपये मांगने आया तो तुझे व तेरे परिवार को जिंदा नहीं छोडूंगा। और कहीं कोई रिपोर्ट या शिकायत की तो जान से मार दूंगा। मारपीट की रिपोर्ट सुभाषपुरा थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं जिसके बाद मंगलवार को चंदन आदिवासी ने पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही और मजदूरी के रुपए दिलाने की मांग की है।

मजदूरी मांगने पर मिली मार पीड़ित की पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment