Press "Enter" to skip to content

गल्ले के गोदाम से चना की 30 बोरियां लोडिंग वाहन में भरकर ले गए चोर, होटल के CCTV में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे में एक गल्ले के गोदाम से चोर चना की 30 बोरियों को लोडिंग वाहन में भरकर ले गए। चोरी की वारदात में उपयोग किया गया लोडिंग वाहन गोदाम के पास एक होटल के सीसीटीवी में कैद हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


गोदाम मालिक सोनू जैन ने बताया कि मेरा गोदाम मानीपुरा-लाल पुलिया के बीच साया होटल के सामने हैं। मेरे गोदाम पर चना (किस्म G5) का स्टॉक रखा हुआ था। 25 सितंबर की रात अज्ञात चोर मेरे गोदाम की दीवार फलांग कर गोदाम में प्रवेश किये फिर गोदाम के जीनों की मदद से चने के 30 कट्टे चोरी कर ले गए।

चोरी वारदात में इस्तेमाल लोडिंग वाहन के आने और जाने का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। सोनू जैन ने बताया कि प्रति चने के कट्टे का वजन 30 किलो था। चोरी की वारदात से उसे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ। इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई गई है कोलारस थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!