Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के लाल सब इंस्पेक्टर रोहित चौरसिया का पार्थिव शरीर पहुँचा शिवपुरी, गार्ड ऑफ ऑनर राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के लाल रोहित चौरसिया का पार्थिव शरीर आज सुबह शिवपुरी पहुँचा, पार्थिव शरीर ITBP की गाड़ी से पहले ग्वालियर बाईपास पहुँचा, उसके बाद सोनचिरैया होटल से होते हुए शिव शक्ति नगर टीवी टावर रोड निज निवास पर पहुँचा, ITBP के काफिले के दौरान सभी लोगों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए, परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हैं.

यहां था पूरा मामला

शिवपुरी के लाल शिव शक्ति नगर के रहने वाले रोहित चौरसिया उम्र 22 साल का सिली पुडा के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. आपको बता दें कि रोहित चौरसिया बिहार के 48 बटालियन आइटीबीपी कटिहार में पदस्थ थे.


रोहित चौरसिया उम्र 42 साल पुत्र राधा शरण चौरसिया निवासी शिव शक्ति नगर टीवी टावर रोड शिवपुरी के रहने वाले हैं. वर्तमान में बिहार के 48 बटालियन कटिहार में पदस्थ थे. रोहित चौरसिया ने सिलीपुडा के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. आपको बता दें कि हवलदार के पद पर 2002 अप्रैल में वह आइटीबीपी में भर्ती हुए थे, और चंडीगढ़ के पास पंचकुला में उनकी ट्रेनिंग हुई थी. 2014 में उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली. शुक्रवार की शाम को रोहित चौरसिया का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा कल शाम को 7:30 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया.

रोहित चौरसिया जी के पिताजी बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं एक उनकी बहन और एक भाई है. बहन की शादी हो चुकी है वहीं छोटा भाई भी ग्वालियर में प्राइवेट जॉब करता है. रोहित चौरसिया का एक बेटा 5 साल का है. जिसका नाम कृष्णा चौरसिया है. बेटी मिस्टी चौरसिया 15 साल की है और 8th क्लास की छात्रा है.

शिवपुरी के लाल रोहित चौरसिया का दिल्ली के लिए पार्थिव शरीर फ्लाइट से निकल चुका है. रात्रि 9 बजे तक दिल्ली पहुंचने के आसार हैं. वहां से आईटीबीपी की गाड़ी से पार्थिव शरीर शिवपुरी के लिए रवाना होगा. शिवपुरी पार्थिव शरीर सुबह लगभग 9 बजे तक पहुंचेगा. ग्वालियर बायपास से पार्थिव शरीर शिव शक्ति नगर पहुंचेगा. शिवपुरी में रोहित चौरसिया का गार्ड ऑफ ऑनर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!