Press "Enter" to skip to content

करैरा पुलिस ने 10 बिजली से चलने बाली मोटरों के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस ने 10 बिजली से चलने वाली पानी की मोटरों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरों से दतिया जिले से भी चुराई गई मोटरों को बरामद किया है। करैरा थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि 15 सितंबर को करैरा के श्योपुरा गांव के रहने वाले आशाराम कुशवाह ने खेत से दो बिजली की मोटरों की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अतिरिक्त भी कुछ मोटरों की चोरी की शिकायत पूर्व में मिली थी।

पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की तो पता चला कि लेदा गांव के रहने वाले कल्ला उर्फ कल्यान रावत और जितेंद्र (26)पुत्र धीरज सिंह रावत ने मोटर चुराई थी जिसके बाद करैरा थाने में दोनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, पता चला कि लेदा गांव का देवेंद्र रावत भी मोटरों की चोरी करता है जिसे पुलिस ने 16 सितंबर को लेदा गांव से गिरफ्तार कर लिया था। जबकि कल्ला और जितेंद्र फरार थे। आज बुधवार को सूचना मिली कि कल्ला उर्फ कल्यान रावत और जितेंद्र रावत लेदा गांव में है जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!