शिवपुरी में 3 स्कूली छात्राएं केंपर वाहन में लिफ्ट लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान अपहरण के शक में एक छात्रा अचानक वाहन से कूद गईं। जिसमें उसे चोट आईं हैं। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र के भेड़ोंन गांव का है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
अपहरण का शक…, कूद गई छात्रा
जानकारी के मुताबिक, भेड़ोंन गांव की मुस्कान शर्मा (7वीं), रीना शर्मा और दिव्या शर्मा (6वीं) क्लास में पढ़ती है। मुस्कान शर्मा ने बताया कि हम तीनों पैदल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान हमने कैम्पर वाहन को हाथ देकर रोक लिया। वाहन में 4 सरदार बैठे थे। हम कैम्पर की ट्रॉली में बैठ गए, लेकिन स्कूल आने के बाद भी ड्राइवर ने वाहन को नहीं रोका। मुझे लगा कि हमारा अपरहण हो गया, इसके बाद मैंने कैम्पर से छलांग लगा दी।
छात्रा मुस्कान ने बताया, मैं जैसे ही सड़क पर गिरी। इसके बाद ड्राइवर ने वाहन को रोक दिया। बाद में मेरी दोनों सहेलियां भी उतर गई। इसके बाद कैम्पर वाहन में सवार एक सरदार ने मुझे 200 रुपए दिए और मौके से भाग गए। छात्राओं के अपहरण के प्रयास की खबर लगते ही एक्टिव हुई पुलिस ने पड़ताल की तो मामला कुछ अलग ही निकला।
तेंदुआ थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि कैम्पर वाहन भेड़ोंन गांव के पास कृषि फार्म पर रहने वाले शेर सिंह का है। रीना और दिव्या ने पूछताछ में बताया कि हम कई बार उस वाहन में सवार होकर स्कूल जाते थे। आज स्कूल जाते वक्त हमें फिर एक बार वाहन मिला था जिसे हाथ देकर मुस्कान ने रोक लिया। इसके बाद हम वाहन में सवार होकर स्कूल की जा रहे थे। वाहन तेज रफ़्तार में था, इसलिए वह थोड़ा आगे निकल गया था। इसी बात से डरी मुस्कान ने वाहन से छलांग लगा दी।
थाना प्रभारी विवेक यादव से बताया कि वाहन मालिक शेर सिंह से फोन पर बात हुई। उसके द्वारा भी यही बताया गया है। शेर सिंह को थाने बुलाया गया था। हालांकि अभी इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

स्कूल जा रही छात्राओं ने ली लिफ्ट, स्कूल आने पर वाहन नहीं रुका तो डर के मारे कूद पड़ी छात्रा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment