शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने दो गांव में तीन अलग-अलग चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। चोरी की शिकायत पीड़ितों ने पोहरी थाने में दर्ज कराई हैं। पोहरी थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरी की पड़ताल शुरू कर दी है।
चोरी की पहली वारदात मचाकला गांव में घठित हुई जहां विजय सिंह के घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रूपये के कीमत के सोने चांदी के आभूषणों को चुरा कर ले गए। चोरी की दूसरी वारदात पाटनपुर गांव में घटित हुई जहां चोरों ने एक किराने की दुकान का ताला तोड़ कर हजारों रूपये का सामान बटोर कर अपने साथ ले गए। किराने की दूकान के संचालक रामेश्वर धाकड़ ने बताया कि रात में दुकान बंद करके गया था सुबह 5 बजे आकर देखा तो दुकान के ताले टूटे पढ़े थे। चोर दुकान में रखे चार हजार रूपये नगदी और 20 हजार रूपये का सामान चुरा कर ले गये
चोरी की तीसरी वारदात पाटनपुर गांव में ही घटित हुई। यहां चोर नरेश धाकड़ के घर में गेंहूं में गड़े रखे 50 हजार रूपये नगदी चोरी कर ले गए। नरेश ने बताया कि मैने घर के एक कमरे में एक ट्रॉली गेंहु दवा लगाकर रख रखे थे उन्ही गेंहू बीच मैने 50 हजार रूपये छुपा कर रखे थे शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कमरे का ताला तोड़ कर 50 हजार रूपये चोरी कर लिए थे। चोरों ने चोरी की वारदात से पहले मेरे कमरे की कुंदी बाहर से लगा दी थी।

दो गांव में तीन अलग अलग चोरी की बारदात को अंजाम दिया चोरों ने, पुलिस मामला दर्ज कर जुटी जांच में / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment