शिवपुरी नगर पालिका प्रशासन ने गणेश विसर्जन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। शहर के जाधव सागर के पास बने गणेश गौरी कुंड में साफ सफाई और मरम्मत का काम ठेकेदार द्वारा शुक्रवार से शुरू किया गया है। हालांकि गणेश गौरी कुंड की साफ सफाई और मरम्मत के काम में नगर पालिका की लेट लतीफी को लेकर शहर के जागरूक लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी का इजहार किया है। वहीं इस संबंध में कुंड की साफ सफाई और मरम्मत का काम लेने वाले ठेकेदार का कहना है कि नगर पालिका द्वारा उसे एक दिन पहले ही इस काम का वर्क आर्डर दिया है।
साफ सफाई रंग रोगन और कुंड को किया जाएगा वॉटरप्रूफ:
नगर पालिका द्वारा गणेश गौरी कुंड की साफ सफाई और मरम्मत का काम 3 लाख 39 हजार रुपए की लागत से कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा साफ सफाई रंग रोगन के साथ कुंड को वॉटरप्रूफ बनने का काम किया जाएगा। लेकिन यहां बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि लगातार होती बारिश और गणेश विसर्जन के लिए बचे तीन दिन में कैसे कुंड को वाटरप्रूफ बनाया जाएगा।

गणेश विसर्जन को लेकर तैयारी में जुटी नगर पालिका गणेश गौरी कुंड की साफ सफाई और मरम्मत का काम हुआ शुरू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment