शिवपुरी: जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के मोहनगढ़ की रहने वाली एक महिला अपने बीमार भाई को देखने आर्थिक तंगी के चलते मायके नहीं जा सकी तो उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने के बाद महिला को उपचार के लिए पति द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में उपचार करा रही सरस्वती आदिवासी ने बताया कि मेरा मायका मायापुर थाना क्षेत्र के पीपलखेडा गांव में है। जहां मेरे भाई की तबीयत अत्यधिक खराब थी आज सुबह मेरी भाभी ने मुझे भाई को देखने के लिए मायके आने की बात फोन पर कही थी। मेरे चार बच्चे हैं मैं जैसे-तैसे मजदूरी कर गुजारा कर रही थी। मेरे पास आने-जाने को पैसे भी नहीं थे। यह बात जब मैंने अपने पति से कहीं तो पति ने मेरे मायके वालों को मुझे आकर ले जाने की बात कही। इसी बात से आहत होकर मैंने घर में रखी चूहे मारने की दवा को पी लिया।
सरस्वती आदिवासी के पति विनय आदिवासी का कहना है कि मैं आज सुबह मजदूरी के लिए घर से निकल गया था सुबह मेरी पत्नी सरस्वती ने अपने मायके अपनी भाभी से बात की थी। मैंने आर्थिक तंगी होने के चलते मायके वालों से सरस्वती को घर से आकर ले जाने की बात कह दी थी।
इसी बात से नाराज होकर सरस्वती ने चूहे मारने की दवा गिलास में घोलकर पी ली। मेरी बहन ने मुझे तत्काल इस बारे में सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर मैंने अपनी पत्नी के हाथ से गिलास छीन लिया था। गनीमत रही कि उसने चूहे मारने की दवा कम ही पी पाई थी जिससे उसकी जान बच गई सरस्वती का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

बीमार भाई को देखने नहीं जा पा रही थी, नाराज होकर जहर खाकर सुसाइड का किया प्रयास / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment