Press "Enter" to skip to content

मंदिरों में चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपए कीमत का माल बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की नरवर थाना पुलिस ने नगरीय क्षेत्र के 2 मंदिरों में हुई चोरियों के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने ना केवल चोरी के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया बल्कि दोनों मंदिरों से चोरी गया करीब ₹100000 कीमत का माल भी आरोपी से बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी नरवर टीआई नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है जिससे चोरी की और वारदातों का खुलासा हो सके।
जानकारी के अनुसार बीती रात नगरीय क्षेत्र में स्थित अंगोली चक राम जानकी मंदिर और बंजारी माता मंदिर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर मंदिरों से पीतल के घंटे चांदी का मुकुट और दान पात्र से नगदी रुपए चोरी कर ले गया। मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। श्रद्धालुओं ने इसकी शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराते हुए पुलिस से जल्द चोर को पकड़ने की मांग की थी। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने मंदिरों में हुई चोरी की वारदात को गंभीरता से लिया और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर मगरौनी के पास सिंध नदी के पुल से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जिसने अपना नाम गुलाब पुत्र बालगोबिंद कुशवाह उम्र 28 वर्ष निवासी जौरा थाना भितरवार बताया पुलिस ने जब गुलाब कुशवाह से सख्ती से पूछताछ कि तो उसने मंदिरों से चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर चोरी गया करीब 1 लाख रुपए कीमत का माल बरामद कर पकड़े गए कर कोड न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चोर को पकड़ने में थाना प्रभारी टीआई नरेंद्र सिंह कुशवाह सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा,अजय पटेल,आर एस चोकोटिया,अरविंद सगर,आरक्षक डैनी कुमार,संतोष,अवधेश रावत,सुनील,सायल खान,हुकुम सिंह,महेन्द्र कुशवाह की अहम भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!