Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रक ने किसान दंपति को रौंदा, पति की मौके पर मौत पत्नी की हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ोरा के पास एक किसान दंपती में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार खेरौना निवासी 35 वर्षीय किसान भरत पुत्र सीताराम अपनी पत्नी मनीषा के साथ ग्राम टोला में स्थित अपने फार्म उस पर गया था। भरत देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर वापिस अपने गांव लौट रहा था। तभी पड़ोग चौराहे पर हाइवे पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए मामले की जानकारी लगते ही भाजपा नेता भूपेंद्र रावत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भरत रावत को एम्बूलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया और स्थान अभाव होने के चलते वह मनीषा को अपनी कार में बिठा कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जिला अस्पताल में भरत रावत को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मनीषा की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से पार हो गया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!