शिवपुरी: पुलिस द्वारा चोरी के मामले का किया खुलासा, पुलिस थाना सिरसोद द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर से 72 घण्टे के अंदर चोरी करने वाले आरोपियों को चोरी गए माल के साथ गिरफ्तार किया.
जानकारी के अनुसार अंकुर शर्मा पुत्र राधाकृष्ण शर्मा निवासी सिरसौद ने पुलिस थाना सिरसोद पर उसके खेत से गुडाई करने वाली वीडर पावर मशीन, पम्प व एंगल को अज्ञाक चोरों द्वारा चोरी कर लेने के संबंध में रिपोर्ट कराई थी. सिरसौद थाना प्रभारी ने बताया की खेत पर काम करने वाले मजदूर प्राणसिंह आदिवासी से सघन पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी अनिल शर्मा, हरवंश शर्मा आदि के साथ चोरी करना कबूल किया व वीडर मशीन के पार्टस खोलकर उसे अनिल शर्मा के मकान के पीछे गडडा खोदकर मशीन को गड्डे में छिपाकर रखना बताया, जिस पर आरोपी प्राण सिंह आदिवासी निवासी ईसागढ़ जिला अशोकनगर व अनिल शर्मा, हरवंश शर्मा निवासीगण खऱईभाट थाना सिरसौद को घटना के 48 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी गया माल वीडर मशीन को आरोपी के घर के पीछे से गडडे में से निकलवाकर एवं लोहे के 200 एंगल कलर करने के बाद खेत में गढे होने से उन्हे खेत से ऊखडवा कर सभी माल कुल कीमती करीबन 85000 रूपये का जप्त किया गया.
इस सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी राजीब दुबे,सउनि जगदीश भिलाला, प्रआर.797 संतोष वैस, आर.613 मनोज कुमार,आर.216 विक्रम सिंह,आर.123 अनूप रावत,आर.1033 पवन बैश,आर.चा.501 राजेश मिश्रा,आर.87 अमरीश परिहार की मुख्य भूमिका रही है.

सिरसौद थाना प्रभारी राजीव दुबे की सफलता: खेत पर काम करने बाले मजदूर ने दिया था चोरी को अंजाम, माल सहित आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment