शिवपुरी: खबर संकुल बैराड़ से है. जहां पर बैराड़ संकुल प्राचार्य की कुर्सी को लेकर कुछ शिक्षकों में तनातनी और खींचतान जारी है जिसका शिकार हो रहे हैं उसी संकुल के कुछ अतिथि शिक्षक जो कि कई महीनो से वेतन नहीं मिलने के कारण दर-दर की ठोकर खा रहे हैं आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं अतिथि शिक्षक साथ ही कर्ज लेने के लिए हो रहे हैं मजबूर पुराने सत्र से लेकर आज दिनांक तक नहीं डाला गया अतिथि शिक्षकों का वेतन जिसको लेकर आज अतिथि शिक्षकों ने बैराड़ संकुल पर पहुंच कर अपना विरोध प्रदर्शन किया और संकुल प्राचार्य पर लगाए वेतन न डालने के आरोप अतिथि शिक्षक धीरज तोमर ने कहा कि अगर हमारा वेतन नहीं डाला जाता है तो क्या हम अपने बच्चों को जहर देकर आत्महत्या कर लें जिसके बाद संकुल प्राचार्य अशोक कनकने ने मीडिया से बातचीत के कहा कि पूर्व संकुल प्राचार्य अवधेश सिंह तोमर ने पूर्ण रूप से बैराड़ संकुल का प्रभार नहीं सौंपा है जिसके कारण कई अतिथि शिक्षकों की वेतन रुकी हुई है साथ ही संकुल प्राचार्य अशोक कनकने ने कहा कि इन सभी समस्याओं का मुख्य कारण पूर्व संकुल प्राचार्य अवधेश सिंह तोमर ही हैं जो कि संकुल का प्रभार सौंपने की वजह मेडिकल लीव लेकर छुट्टी पर चले गए हैं जिसके कारण संकुल की पूर्ण व्यवस्थाएं ठप्प हो गई है अब देखना होगा कि यह संकुल प्राचार्य की कुर्सी को लेकर चल रही तनातनी और खींचतान क्या मोड़ लेती या फिर इसी प्रकार से संकुल के शिक्षक इसी प्रकार की समस्याओं से जूझते रहेंगे.

बैराड़ संकुल प्राचार्य की कुर्सी को लेकर चल रही तनातनी के शिकार हुए अतिथि शिक्षक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment