शिवपुरी: करैरा कहने को तो जिले की सबसे बड़ी तहसील है, लेकिन यह तहसील सुविधाओं के मामले में सबसे पिछड़ी नजर आती है। एक वर्ष से अधिक समय नई परिषद बने हो चुका है, लेकिन नगर पंचायत का ढर्रा आज तक नहीं सुधर सका। नगर परिषद करैरा में जनता को मल मूत्र युक्त फिल्टर प्लांट का पानी सीधे सप्लाई किया जा रहा है।
करैरा नगर परिषद के फिल्टर में न तो ऐलम की व्यवस्था है और न ही ब्लीचिंग की कोई व्यवस्था है। खुद नगर परिषद की सीएमओ का बंगला भी फिल्टर प्लांट पर है, लेकिन उन्हें भी इस प्रकार का भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता है। करैरा में नगर पंचायत अध्यक्ष के अलावा अन्य 14 पार्षद भी हैं, लेकिन उन्हें भी फिल्टर पर गंदा पानी सप्लाई होते नहीं दिख रहा है, इससे जनता में आक्रोश है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री की बहू अध्यक्ष
नगरवासियों का कहना है कि पीने के पानी में ही जब भ्रष्टाचार हो रहा है, तो फिर परिषद के अन्य निर्माण कार्य किस तरह होते होंगे। वर्तमान में करैरा नगर परिषद में भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत की बहू अध्यक्ष हैं। गंदे पानी की समस्या की यह स्थिति तब है जब हर माह ऐलम और ब्लीचिंग के लाखों रुपये के बिल पास हो रहे हैं।
इनका कहना है
हमारे यहां ऐलम ब्लीचिंग की कोई कमी नहीं है। तीन दिन पहले ही हमने मंगवाई है और पूरे प्लांट में सफाई कराई है। मेरे पास करैरा सहित पोहरी का भी चार्ज है। यदि कोई समस्या है तो दुरुस्त करा लेंगे।
पूरन सिंह कुशवाह, सीएमओ

जनता को मिल रहा दूषित पानी, बिना ऐलम व ब्लीचिंग के हो रहा फिल्टर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment