शिवपुरी: जिले के करैरा क्षेत्र के रामनगर गधाई गांव के रहने वाले युवक को अवैध संबंध के शक में खंभे से बांधकर पीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।
रामनगर गधाई गांव के रहने वाले 28 वर्षीय वीरन पुत्र देवपाल बघेल ने बताया कि 13 सितंबर को मैं दिहायला गांव अपनी बुआ के यहां गया था। 15 सितम्बर की रात 12 बजे में कमरे में सो रहा था तभी मेरी बुआ का लड़का सुरेंद्र बघेल आया और मुझे कमरे के बाहर बुला कर ले गया जहां सुरेंद्र के परिवार के वाले लाल बघेल, सालिकराम बघेल, सुरेश बघेल और बल्लू बघेल खड़े थे। सुरेंद्र मुझ पर उसकी भाभी के साथ मेरे अवैध संबंध होने के आरोप लगाते हुए गाली बकने लगा। जब मैंने मना किया तो सभी ने मुझे बिजली के खंभे से बांध दिया और रात भर मेरे साथ मारपीट की।
सुबह गांव के लोगों ने मुझे खोला था। में जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर बुआ के गांव से भागकर अपने गांव पहुंचा। जहां मैने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिवार को बताया। आज वह शिकायत दर्ज कराने करैरा थाने पहुंचा है। करैरा थाना पुलिस ने सुरेंद्र बघेल, बारे लाल बघेल, सालिकराम बघेल, सुरेश बघेल और बल्लू बघेल के खिलाफ जान से मारने की धमकी सहित मारपीट की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।

भाभी से अबैध संबंध के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment