Press "Enter" to skip to content

खेत पर जाते समय बुजुर्ग महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, तो वहीँ ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आया युवक, दोनों की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से एक 67 साल की बुजुर्ग महिला और एक 35 साल के युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने संबंधित थाने को सूचना पहुंचाने के साथ मामला दर्ज कर दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है।

पहली घटना तेंदुआ थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह घटित हुई। जहां तेंदुआ गांव की रहने वाली 67 वर्षीय दोनाबाई धाकड़ पत्नी देवीलाल धाकड़ अपने घर से खेत के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बुजुर्ग महिला में टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन बुजुर्ग महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

दूसरी घटना कोलारस थाना क्षेत्र के सुनाज गांव की है। जहां शुक्रवार की शाम 35 वर्षीय नरेश राठौर पुत्र राम दयाल राठौर की मौत ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से हो गई। परिजन नरेश को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन नरेश ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन कल्याण का आरोप है कि गांव का रहने वाला जसवंत केवट मजदूरी की कहकर नरेश राठौर को बुलाकर अपने साथ ले गया था। जसवंत ने ही ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाते हुए नरेश को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!