शिवपुरी के जिला अस्पताल में शुक्रवार को एक महिला मरीज के अटेंडर का मोबाइल चोरी हो गया। चोरी का आरोप महिला अटेंडर ने दूसरी महिला के अटेंडर पर मढ़ दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जिला अस्पताल परिसर में तू-तू में-में होती रही। इस बीच कई बार नौबत मारपीट तक आ गई लेकिन मौजूद लोगों की समझाइश के बाद मामला अस्पताल चौकी तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।
नरवर कस्बे की रहने वाली फूलवती कुशवाह ने बताया कि मेरी बेटी की डिलीवरी जिला अस्पताल में हुई थी। बेटी को बेटा पैदा होने की खबर पड़ोस के पलंग पर मौजूद महिला मरीज के अटेंडर के मोबाइल से दी थी। इसके बाद उक्त युवक मेरे घर के मोबाइल पर बार-बार फोन कर परेशान भी कर रहा था लेकिन मैने कुछ नहीं कहा। आज दोपहर मेरा दामाद अस्पताल के कमरे में सोया हुआ था। उक्त युवक भी उसी कमरे में मौजूद था जब मेरे दामाद की नींद खुली तब तक उसका मोबाइल चोरी हो चुका था।
मुझे उक्त युवक पर मोबाइल चोरी करने की शंका हुई जब मैंने मोबाइल की पूछा तो वह मुझसे झगड़ा करने लगा। इस संबंध में अमोला थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के रहने वाले नेतराम बाथम का कहना था कि महिला मुझ पर मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगा रही है। महिला के दामाद के सोने के बाद उस कमरे से में चला गया था किसी अज्ञात चोर के द्वारा मोबाइल चोरी कर लिया गया। मोबाइल चोरी का झूंठा आरोप मेरे ऊपर लगाया जा रहा है।
बता दें कि जिला अस्पताल में मोबाइल चोरी होने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही में एक मोबाइल चोर को मोबाइल चोरी करते हुए अस्पताल में पकड़ लिया गया था और आज एक बार फिर एक अटेंडर का मोबाइल चोरी हो गया।

जिला अस्पताल में मरीज के अटेंडर का मोबाइल चोरी, दूसरे मरीज के अटेंडर पर चोरी का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment