शिवपुरी। शिक्षा विभाग में पदोन्नति के स्थान पर उच्च पद के प्रभार की प्रक्रिया की चल रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में यूडीटी (उच्च श्रेणी शिक्षक) से व्याख्याता के पद पर उच्च पद के प्रभार की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। यह प्रक्रिया विषयवार 20 सितम्बर तक चलेगी। पहले दिन भूगोल व रसायनशास्त्र के व्याख्याता पद पर प्रभार के लिए चार पात्र यूडीटी ने संस्था विकल्प का चयन किया। जिनमें भूगोल विषय में हाईस्कूल अटलपुर में पदस्थ यूडीटी दिनेश शर्मा ने उमावि कन्या बदरवास, भूगोल में ही अनिल कुमार आर्य मावि फतेहपुर ने उमावि तानपुर का चयन किया। जबकि रसायनशास्त्र में जमुना प्रसाद शर्मा हाईस्कूल बदरवास ने कन्या उमावि पिछोर एवं अजय कुमार शर्मा मावि जाखनौद ने उमावि कन्या पोहरी स्कूल का चयन व्याख्याता के प्रभार के लिए किया है। शुक्रवार को उक्त ऑनलाईन काउंसिलंग प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी समरसिंह राठौड़ की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान काउंसलिंग टीम में शामिल प्राचार्य आरपी जाटव, एमयू शरीफ, वत्सराज सिंह राठौड़ सहित अन्य टीम मौजूद रही।

यूडीटी से व्याख्यता के प्रभार की काउंसलिंग शुरू, पहले दिन व्याख्याता भूगोल व रसायनशास्त्र विषय में चार ने चुनी संस्था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment