शिवपुरी: जिले के कोलारस कस्बे की कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने 18 सितंबर से हड़ताल पर जाने के बारे में जानकारी दी।
मंडी कर्मचारियों ने बताया हमारी विगत 3 वर्षों से लंबित मांगे पड़ी हुई हैं जिन्हें आज दिनांक तक पूरा नहीं किया गया है। 4 अगस्त 2023 को मंडी बोर्ड ने स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर सीएम शिवराज की घोषणा के बाद भी मांगों को अब तक पूरा नहीं किया है। इसके चलते कर्मचारियों में असंतोष व रोष व्याप्त है।
मंडी कर्मचारियों ने बताया कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए 16 सितंबर को कृषि उपज मंडी के सभी अधिकारी-कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपना विरोध व्यक्त करते हुए आंदोलन का शंखनाद करेंगे। इसके बाद 18 सितंबर से अपनी लंबित मांगों को मनवाने के लिए सभी कर्मचारी कृषि उपज मंडी को बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन सहित मंडी बोर्ड प्रशासन की होगी।

हड़ताल पर जाएंगे कृषि मंडी कर्मचारी: मांगों को मनवाने लिए करेंगे प्रदर्शन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment