Press "Enter" to skip to content

पति व देवरों की प्रताड़ना से तंग महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंची एक महिला ने पति व देवरों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला निवासी महिला धनिया बाई केवट ने बताया कि 20 साल पहले उसने हर प्रसाद गोस्वामी से प्रेम विवाह किया था जिसके बाद से वह हरप्रसाद के साथ गौशाला क्षेत्र में झोपड़ी बना कर रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से हर प्रसाद और उसके भाई अतिक्रमण में बनी झोपड़ी को बेचना चाहते हैं,जिसका विरोध करने पर वह उसकी मारपीट करते हैं। पीड़िता ने बताया कि वह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। ऐसे में अगर पति और उसके देवरों द्वारा झोपड़ी को बेच दिया तो वह कहां रहेगी। महिला ने आज एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस से झोपड़ी को बेचने से बचाने और पति व देवरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!