शिवपुरी: सी.एम. राइज शासकीय मॉडल उमावि पोहरी जिला शिवपुरी के प्राचार्य अचल सिंह कुशवाह ने बताया कि आज दिनांक 14/09/23 को हिंदी दिवस के अवसर पर निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 1 व 2 के छात्र-छात्राओं के लिए उनकी माताओं की उपस्तिथि में FLN मेला आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्वलन से की गई इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर इस मेले का विधिवत शुभारंभ किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक बलराम ओझा ने बताया कि इस मेले में कुल 6 स्टाल लगाए गए जिनमें विभिन्न गतिविधियों को कक्षा 1 व 2 के छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया इसके पश्चात सभी बच्चों को उनकी माताओं के समक्ष रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए इस मेले के मुख्य अतिथि के रूप में अशोक श्रीवास्तव तहसीलदार पोहरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवचरण जाटव बीआरसीसी पोहरी भरत धाकड़ बीएसी पोहरी उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंच संचालन अमरदीप श्रीवास्तव के द्वारा किया गया FLN मेले में विशाल शर्मा, यासिर अहमद शेख,रीता भदोरिया, पद्मा पांडे,नीरजा शर्मा, दीप्ति श्रीवास्तव, स्मिता पाठक सरिता धाकड़,चंद्रेश शर्मा, राजेंद्र वर्मा, शंभू दयाल दोहरे, अमन शर्मा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे.

सी.एम. राइज पोहरी में हुआ FLN मेले का शानदार आयोजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment