शिवपुरी: न्यायालय के बाहर युवक को उसकी पत्नी और दो बेटों ने मिलकर पीट दिया। बीच सड़क पर महिला अपने बेटों के साथ मिलकर अपने पति को पीटती रही। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और अपने साथ कोतवाली ले गई। बता दें पत्नी अपने पति के हाथ पैर बांधकर अगवा कर ले जाना चाहती थी।
कुटुंब न्यायालय में चल रहा है तलाक का मामला
जानकारी के मुताबिक कोलारस तहसील क्षेत्र के अनंतपुर गांव के रहने वाले सुनील सिंह रघुवंशी अपनी पत्नी से विवाद के चलते अपने घर से दूर किराए का कमरा लेकर रहता है। इसके अतिरिक्त सुनील और उसकी पत्नी के बीच न्यायालय में तलाक का मामला भी चल रहा है। आज सुनील अपनी तलाक की तारीख पर कुटुंब न्यायालय आया था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट कर दी गई।
28 बीघा जमीन पत्नी करवाना चाहती है अपने नाम
सुनील सिंह रघुवंशी ने बताया वह अपनी पत्नी से तलाक चाहता है और ये मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उसके नाम 28 बीघा 4 बिस्वा जमीन है जो पत्नी हड़पना चाहती है। इसी के चलते पत्नी ने अपने बेटों के साथ मिलकर उसे अगवा करने का प्रयास किया।

पत्नी ने बेटों के साथ मिलकर पति की कर दी मारपीट, न्यायालय में चल रहा हैं तलाक का केस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment