शिवपुरी: पिछोर थाना क्षेत्र के दबिया जगन गांव की शासकीय राशन की दुकान को ग्रामीणों के द्वारा लूट लिया गया। सेल्समैन ने पंचायत के सरपंच पर दुकान लुटवाने का आरोप लगाया। सेल्समैन ने इसकी शिकायत पिछोर थाने में दर्ज कराई है।
पिछोर थाना प्रभारी शिव सिंह यादव का कहना है कि राशन की दुकान के सेल्समैन ने राशन की दुकान लूटने की शिकायत दर्ज कराई है, पहले मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
सेल्समैन अशोक सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को राशन की दुकान पर बैठा हुआ था। सर्वर ना आने की वजह से राशन नहीं बांट पा रहा था। इसी दौरान सरपंच राजेंद्र लोधी अपने साथियों के साथ आया और बिना अंगूठा लगाए राशन देने की बात कहने लगा।
जब उसके लोगों को बिना अंगूठा लगाए राशन नहीं दिया तो वह एसडीएम से शिकायत करने की बात कह कर मौके से निकल गया था। इसके कुछ देर बाद ही वह अपने साथियों के साथ आया और उसने दुकान के भीतर रखे राशन को लुटवा दिया। जिसे देख अन्य ग्रामीण भी अनाज की बोरियों को लूट कर अपने साथ ले गए।

राशन की दुकान पर पहुंचे ग्रामीण, बिना अंगूठा लगाए ले गए राशन, सरपंच पर आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment