शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर कार्रवाई करने के साथ साथ क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियो की धरपकड़ के लिए निर्देश दिए जिसके तारतम्य में थाना भोती के अपराध क्रमांक 222/ 23 धारा 323 ,324, 294, 506, 34 एवं इजाफा धारा 307 आईपीसी में फरार चल रहे आरोपीगण माखन गुर्जर एवं दीपेंद्र गुर्जर निवासी ग्राम करमई कला चौकी खोड़ थाना भोंती की गिरफ्तारी हेतु 5000-5000 का इनाम उदघोषित किया गया था जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन व पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए। खोड़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल गुप्ता को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई। कि धारा 307 के दोनों आरोपी माखन गुर्जर एवं दीपेंद्र गुर्जर लोटना करमई तिराहे के पद खड़े हुए हैं और अहमदाबाद जाने की तैयारी कर रहे हैं। जिस पर खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता ने भौति थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल भारद्वाज को मुखबिर के द्वारा बताई गई सूचना की जानकारी दी एवं थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए। बताए हुए स्थान पर पहुंचे तब माखन एवं दीपेंद्र गुर्जर ने भागने की कोशिश की परंतु वह पुलिस स्टाफ की तत्परता व फुर्ती के चलते भागने में नाकाम रहे, और खोड़ पुलिस स्टाफ के द्वारा उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाही मे भौंती थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल भारद्वाज ,खोड़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अंशुल गुप्ता ,सहायक उप निरीक्षक आनंद शुनेरी, आरक्षक नवनीत जाट, आरक्षक रवि शर्मा ,आरक्षक सुखबीर जाट, आरक्षक संजय धाकड़, आरक्षक वीरेंद्र बाथम की सराहनीय भूमिका रही।

307 में फरार 5-5 हजार रूपए के इनामी दो आरोपियों को खोड़ चौकी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment