शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक का नशे में धुत्त बीच सड़क पर आराम फरमाते का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले प्रधान आरक्षक को पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने लाइन अटैच कर दिया। बता दें कि इससे पहले भी एक बार प्रधान आरक्षक खनियाधाना थाना से अपने मधु प्रेम के चलते लाइन अटैच हो चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक़ वीडियो सोमवार की रात का बताया गया है। जहां खनियाधाना थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजकुमार सेंगर नशे में धुत्त खनियाधाना बस स्टैंड पर सड़क पर पड़े हुए हैं। बताया गया कि प्रधान आरक्षक काफी देर तक नशे में चूर होकर सड़क पर सोते रहे। इसके बाद उनका कोई परिचित उन्हें उठाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान राहगीर द्वारा प्रधान आरक्षक की इस हरकत को देख हंसी टोला करते नजर आए। इस मामले में एसपी ने आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। बता दें कि अक्टूवर 2020 में भी शराब के नशे में धुत्त DAIL 100 में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक राजकुमार सेंगर का वीडियो वायरल हुआ था इसके बाद उन्हें उस वक्त भी लाइन हाजिर होना पड़ा था इसके बावजूद प्रधान आरक्षक ने एक बार फिर अपनी पोस्टिंग खनियाधाना थाना में करा ली थी और अब एक बार फिर उनका शराब के नशे में धुत्त होने का वीडियो वायरल हुआ है।

खबर का असर: प्रधान आरक्षक को SP ने किया लाइन अटैच, प्रधान आरक्षक का नशे में बस स्टैंड पर आराम फरमाते हुए वीडियो हुआ था वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment