शिवपुरी: कोलारस जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा-अमित यादव एवं जनपद अध्यक्ष श्री भरत सिंह चौहान द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में एसडीएम मोतीलाल अहिरवार, सीईओ ऑफीसर गुर्जर सहित उपयंत्री, सचिव, जीआरएस एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा – अमित यादव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री पोषण आहार योजना में E-KYC की जावे एवं विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना में जिसकी उम्र 60 वर्ष पूर्ण हो गई हो, जिसके पास बीपीएल कार्ड हो उसकी तुरंत पेंशन चालू की जावे. समग्र आई.डी. अपडेशन से संबंधित कोई भी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए, पात्र हितग्राही को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय योजना को लाभ दें, ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों के श्रमिक कार्ड बनाये जावें । सचिव एवं जीआरएस ग्राम पंचायत कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहें। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर तुरंत किश्त उपलब्ध करायी जावे. RES इंजीनियर को निर्देश दिये कि कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण किए जावें. कार्यों के पूर्ण होने पर साइनबोर्ड आवश्यक रूप से लगाये जावें.
PWD के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरई सी.सी. रोड़ का कार्य नाली एवं पेबर ब्लॉक सहित समय-सीमा में उचित गुणवत्ता को ध्यान में रखकर पूर्ण हो.
अंत में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि म.प्र. शासन द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जावें एवं कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे.

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव एवं जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने अधिकारियों सहित इंजिनियर को दिए निर्देश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment