Press "Enter" to skip to content

नवनियुक्त शिक्षक DM और जिला शिक्षा अधिकारी से बोले, ज्वाइनिंग हुए पांच महीने हो गए, अब तक सैलरी नहीं मिली / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पोहरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय के शासकीय शिक्षकों ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर सहित जिला शिक्षा अधिकारी से रुकी हुई 5 महीने की वेतन दिलवाने की गुहार लगाई। शिक्षकों का कहना है कि हाल ही में उनकी भर्ती हुई थी लेकिन अब तक उन्हें एक भी माह का भी वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है।


शिक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अप्रैल माह में हमारी ज्वाइनिंग हुई थी तभी से लेकर आज तक हम निरंतर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण का कार्य करते आ रहे हैं। लेकिन विभाग के द्वारा पोहरी ब्लॉक के लगभग डेढ़ सौ शिक्षकों को एक माह का भी वेतन उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे सभी शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। पोहरी ब्लॉक के लगभग सभी शिक्षक अन्य जिलों से शिवपुरी जिले में पदस्थ किए हैं। क्षेत्र में भी हमारे मिलने-जुलने वाले नहीं है।

अब तक अपने परिचितों और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर हम अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। लेकिन 5 माह गुजर जाने के बाद भी हमें वेतन नहीं मिल सका है। इसी की दरख़्वास्त लगाने आज कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के पास आए हैं और जल्द से जल्द वेतन दिलाए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!