शिवपुरी: करैरा थाना पुलिस ने हाईवे रोड रजनी वाटिका के पीछे से एक व्यक्ति को 80 लीटर कच्ची शराब से साथ बाइक सहित पकड़ा। जबकि एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। करैरा थाना टीआई सुरेश शर्मा को 10 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अपनी एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल पर दोनों तरफ शराब से भरी प्लास्टिक की कैनों को लटकाए हुए हाईवे रोड रजनी वाटिका के पीछे बेच रहे है।
सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए स्थान के पास पहुंचे तो दो व्यक्ति खड़े दिखे उनके पास एक मोटरसाइकिल पर दो प्लास्टिक की कैन बंधी हुई थी। दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया तथा एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा लिया। जिसके बाद उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम मंगल बरार(38) पुत्र नाथू उर्फ नत्थू बरार निवासी चंगेर पहाडी, दाल मिल के पीछे करैरा का होना बताया।
भागने वाले व्यक्ति के संबंध में नाम पता पूछा तो उसका नाम अशोक कंजर निवासी करैरा का बताया। पुलिस ने उनके पास से मिली दोनों कैनों का ढक्कन खोलकर देखा तो उसमें भट्टी की बनी कच्ची शराब करीब 40-40 लीटर भरी हुई थी। पुलिस ने कुल 80 लीटर कच्ची शराब एवं एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को जब्त किया कर लिया।

कच्ची शराब के साथ युवक को पकड़ा, एक आरोपी भागा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment