शिवपुरी में एक 50 साल के व्यक्ति ने 3 युवकों पर अड़ीबाजी का आरोप लगाया है। इसे लेकर कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया है कि तीनों युवक उसे प्लाट दिखाने का कहकर जंगल में ले गए। वहां डरा-धमकाकर अज्ञात महिला के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। 25 हजार रुपए देख मैंने अपनी जान बचाई।लेकिन वीडियो अब भी आरोपियों के पास ही है। ऐसे में ब्लैक मेलिंग के डर से इसकी शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।
बांकड़े मंदिर के पास जंगल में ले गए
कोलारस कस्बे के रहने वाले दौलत सिंह रावत (50) ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 4 सितंबर की शाम मुझे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि आ जाओ तुम्हें प्लाट दिखाकर लाते हैं। इसके बाद दो लोग मुझे मिले, और बाइक पर बैठाकर पड़ोरा होते हुए वे बांकड़े मंदिर के पास जंगल में ले गए। जहां पहले से युवक-युवती खड़े थे।
तीनों व्यक्तियों ने मिलकर मेरे व अज्ञात महिला दोनों के कपड़े उतरवाकर मोबाइल से वीडियो बना लिया। वे मुझसे कहने लगे कि 5 लाख रुपए दे दो, नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे। उक्त लोगों ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मेरा मोबाइल लेकर उसमें से सभी नंबर डिलीट कर दिए।
मैंने उनसे कहा कि मेरे पास रुपए नहीं हैं, तो फिर वो मुझे मेरी बाइक से लेकर रात करीब 12 बजे वापस कोलारस आए और मुझसे बोले कि अपने घर में रखे पैसे लेकर आ जाओ नहीं तो तुझे जान से मार डालेंगे। फिर मैंने अपने घर में रखे 25 हजार रुपए लिए और फोरलेन पर आकर उन्हें दे दिए। वो मुझे वहीं छोडक़र रुपए लेकर चले गए तथा जाते-जाते मुझे धमकी दी कि यदि किसी को बताया या पुलिस में रिपोर्ट की तो तुझे जान से खत्म कर देंगे।
जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे: थाना प्रभारी
कोलारस थाना प्रभारी जीतेंद्र मावई ने बताया कि फरियादी दौलत सिंह की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 347, 389, 506, 34 भादंवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा करेगी।

प्लॉट दिखाने के नाम पार्टी बुलाया और जंगल में ले जाकर बनाया अश्लील वीडियो, 50 साल के व्यक्ति से मांगे 5 लाख / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment