शिवपुरी: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के उमरई गांव में जेल से पेरोल पर आए आरोपी ने शनिवार की दोपहर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी।
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद था, पेरोल पर आया था घर
जानकारी के मुताबिक उमरई गांव के रहने वाला 28 साल का कान्हा उर्फ मोहन पुत्र करन सिंह आदिवासी साल 2016 में दुष्कर्म के आरोप में जेल गया था। इसके बाद आरोप सिद्ध होने के बाद कान्हा उर्फ मोहन को सजा हो गई थी। कान्हा उर्फ मोहन करीब सात साल से ग्वालियर की जेल में बंद था। 25 अगस्त को कान्हा उर्फ मोहन पेरोल पर जेल से छूट कर आया था और अपने गांव में रह रहा था।
शनिवार को वापस जेल जाना था
जानकारी के मुताबिक कान्हा उर्फ मोहन आदिवासी की पेरोल की अवधि शनिवार 9 अगस्त को समाप्त होने वाली थी। मोहन आदिवासी को शनिवार की शाम तक ग्वालियर जेल पहुंचना था। मोहन आदिवासी के भाई ने शनिवार को दोपहर ग्वालियर जेल छोड़ आने की बात कही थी।
मोहन अपने भाई से नहाने का कहकर कुएं पर चला गया था। जब कान्हा उर्फ मोहन वापस नहीं लौटकर आया तब परिजन उसे कुएं पर तलाशने पहुंचे थे। जहां कान्हा उर्फ मोहन आदिवासी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला।

जेल जाने के डर से पेरोल पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने किया सुसाइड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment