शिवपुरी: करीब 40 साल पहले नाबालिग पत्नी की हत्या के मामले में फरार स्थाई वारंटी को खनियाधाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़ा तो पला चला कि कोर्ट ने सजा सुनाई, तभी से फरार हो गया। ललितपुर के कंधारीकलां में दूसरी शादी कर ली। पुलिस को मुखबिर से सूचना लगी और गिरफ्तार करके खनियांधाना ले आई।
जानकारी के मुताबिक हनुमंत सिंह उर्फ मुन्ना (57) पुत्र पल्टू यादव निवासी खनियांधाना हाल कंधारीकलां जिला ललितपुर उप्र को 9 सितंबर 2023 को गिरफ्तार किया है। हनुमंत सिंह के खिलाफ कोर्ट से स्थाई वारंट जारी था। पूछताछ में पता चला है कि 40 साल पहले पत्नी की जलकर मौत हो गई थी। उस वक्त हनुमंत कक्षा 11वीं का छात्र था। यानी उस वक्त हनुमंत व मृतका नाबालिग रही होगी और दोनों का बाल विवाह हो गया। हनुमंत सिंह का कहना है कि अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई, उस वक्त वह जेल में बंद था। शिवपुरी जेल से जमानत मिल गई थी। लेकिन बाद में हाई कोर्ट से पत्नी की हत्या के जुर्म में सजा पड़ी तो फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने स्थाई वारंट जारी किया था।
वहीं, हनुमंत सिंह ने ललितपुर के कंधारीकलां में दूसरी शादी कर ली। यहीं रहकर तीन एकड़ जमीन में खेतीवाड़ी कर जीवन यापन करने लगा। दूसरी पत्नी से तीन बेटे और दो बेटियां हैं। जबकि खनियाधाना में भाई का परिवार रहता है।
दूसरी शादी करके गृहस्थी बसा ली थी
40 साल से फरार स्थाई वारंटी हनुमंत यादव को ललितपुर जिले से गिरफ्तार करके लाए हैं। पहली पत्नी की हत्या के अपराध में कोर्ट ने सजा सुनाई थी, तभी से फरार चल रहा था। कंधारीकलां गांव में दूसरी शादी करके गृहस्थी बसा ली थी और परिवार के साथ रह रहा था। रविवार को कोर्ट में पेश करेंगे।
अरविंद सिंह चौहान, एसआई, पुलिस थाना खनियांधाना

40 साल पहले नाबालिग पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे पति ने दूसरी शादी कर बसा लिया था घर, पुलिस ने पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News






Be First to Comment