शिवपुरी: अशोकनगर के रहने वाले एक पति को ऑनलाइन सेंटर के व्यापार को बढ़ाने के लिए ससुरालियों ने तीन लाख रूपए नहीं दिए तो पति ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पिछोर अपने मायके में रह कर महिला ने करीब 10 माह अपने पति का इंतजार करने के बाद पिछोर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की धाराओं में मामला पंजी बद्ध कर लिया है।
रेखा श्रीवास्तव पत्नी (34) ने बताया कि मेरी शादी 30 नवम्बर 2020 को हिन्दू रीति रिवाज के साथ अशोकनगर के रहने वाले चन्द्रप्रकाश माथुर से हुई थी। शादी के वक्त मेरे माता-पिता ने सात लाख रूपए का दहेज दिया था। शादी के करीब एक माह के बाद से ही मेरा पति चन्द्र प्रकाश माथुर, ससुर ओमप्रकाश माथुर, सास उषा माथुर मुझसे कहने लगे थे कि तुम तीन लाख रूपए और लेकर आओ जिससे हमारी ऑनलाइन की दुकान को हम और बड़ा कर सकें।
इसी बात को लेकर मेरा पति कभी भी मेरी मारपीट कर देता था। दस माह पहले घर से तीन लाख रूपए लाने की बात कहते हुए मुझे घर से निकाल दिया। इसी 4 सितम्बर को मेरे पति और सास-ससुर मेरे मायके पिछोर आए थे वार्तालाप में उनको काफी समझाने का प्रयास किया था। लेकिन मेरा पति और सास-ससुर दुकान को बढ़ाने के लिए तीन लाख की मांग पर अड़े रहे। रेखा की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ऑनलाइन सेंटर के व्यापार को बढ़ाने के लिए 3 लाख रुपए मांगे, नहीं देने पर पत्नी को घर से निकाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment