शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सेसई खुर्द गांव में शुक्रवार की रात धर्मवीर कुशवाह (30) नाम के ग्रामीण को गांव का ही रहने वाला रानू यादव उड़द की फसल निकलवाने की कहकर घर से ले गया था। तभी रानू यादव ने किसी बात को लेकर हुए विवाद में धर्मवीर कुशवाह की बेरहमी से मारपीट कर दी। सूचना के बाद धर्मवीर की पत्नी रेखा कुशवाह ने बदरवास थाने में शिकायत दर्ज करवाई और घायल अपने पति को उपचार के लिए शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन धर्मवीर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक के भाई ब्रजेश कुशवाह ने बताया कि रानू यादव के आतंक से गांव के लोग भयभीत हैं। वह कभी भी किसी के साथ झगड़ा कर मारपीट कर देता है। रानू मेरे भाई को घर से बुलाकर ले गया था फिर रानू ने पहले मेरे भाई को शराब पिलाई और उसकी लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
इस मामले में बदरवास थाना प्रभारी नरेंद्र यादव का कहना है कि दोनों ने पहले शराब पी इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। रात में ही मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कराने के बाद घायल को जिला अस्पताल रैफर करवा कर भर्ती कराया था। अभी सूचना मिली है कि उपचार के दौरान धर्मवीर कुशवाह की मौत हो गई। परिजनों के बयान के बाद हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

शराब के नशे में मारपीट, मजदूर की हुई मौत, परिजनों का आरोप पीट पीटकर की हत्या, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment