शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना पुलिस ने देहरदा गणेश गांव के पास जंगल से जुए के फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए के फड़ पर फैले 82 हजार रूपए जब्त किए हैं। पकड़े गए 7 आरोपी जिले के अन्य क्षेत्रों से जुआ खेलने पहुंचे हुए थे।
कोलारस थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि देहरदा गणेश गांव के पास जंगल में जुए के फड़ की सूचना मिली थी सूचना के बाद गुरुवार की रात छापा मार कार्रवाई पुलिस टीम के द्वारा की गई थी। जुए के फड़ से पुलिस ने आठ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 82 हजार रुपए भी जब्त किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजी बद्ध किया है।
इन जुआरियों को पकड़ा गया
महेन्द्र रावत पुत्र बृज मोहन रावत उम्र 32 साल नि. ग्राम सैमरखेडी थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी, उम्मेद धाकड पुत्र विजय पाल धाकड उम्र 30 साल सिहोला थाना गसमानी जिला श्योपुर, विनोद बाथम पुत्र भल्ली बाथम उम्र 26 साल ग्राम भदैरा माता मंदिर के पास थाना बैराड जिला शिवपुरी, गोविन्द ओझा पुत्र गोपाल ओझा उम्र 32 साल टोरिया रोड थाना बैराड जिला शिवपुरी, धीरज सिह रावत पुत्र काशीराम रावत उम्र 45 साल सुनारगली बैराड थाना बैराड़ जिला शिवपुरी, राजेश पुत्र थान सिह केवट उम्र 31 साल भडौता थाना कोलारस जिला शिवपुरी, देवीसिह जाटव पुत्र सिरनाम सिह जाटव उम्र 24 साल ग्राम देहरदागणेंश थाना कोलारस, आदित्य शर्मा पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा उम्र 28 साल बैराड थाने के सामने बैराड जिला शिवपुरी।

जुआ खेलते 8 जुआरियों को पकड़ा, 82 हजार रुपए नगदी जप्त किए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मजिस्ट्रेट के भाई के सूने मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवर और ₹1.70 लाख नकद ले उड़े चोर / Shivpuri News
- मां जानकी प्रकटोत्स्व को सरकारी मान्यता दिलाने देशव्यापी अभियान, भोपाल में विशाल पदयात्रा की तैयारी / Shivpuri News
- जिला अस्पताल की लेडीज गार्ड पर अभद्रता के आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर जाने से डरा किसान, सीमांकन नहीं होने पर प्रशासन पर उठे सवाल / Shivpuri News
- पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप व नकदी बरामद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment