शिवपुरी: शहर के देहात थाना के सामने एक गली में किराए के मकान में अकेली रहने वाली 70 साल की बुजुर्ग महिला के गले को अज्ञात व्यक्ति ने रेत दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आरोपी कौन है और उसने ऐसा क्यों किया। घटना शुक्रवार सुबह 4 बजे की बताई गई है। घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
घायल बुजुर्ग महिला इंडियाज बेस्ट डांसर में अपना परफॉर्मेंस दे चुके शिवपुरी के मामा-भांजे की जोड़ी डांसर डेविड शर्मा और उनके भांजे राज शर्मा के परिवार से हैं। घायल महिला डांसर डेविड शर्मा की मां है। जानकारी के मुताबिक 70 साल दिव्या शर्मा के पति सुरेश शर्मा की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है। दिव्या शर्मा जिला सहकारी बैंक से रिटायर्ड होने के बाद घर से अलग किराए का मकान लेकर अकेली रहती थीं। हाल ही दिव्या शर्मा ने देहात थाने के सामने वाली गली में एक किराए का कमरा लिया था जहां वह रह रहीं थी।
चोरी के उद्देश्य से घुसा घर में चोर
जानकारी के मुताबिक महिला आज सुबह अपने कमरे का दरवाजा खोल कर सो रही थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात चोर चोरी के इरादे से कमरे घुसा, इसी दौरान बुजुर्ग महिला की नींद खुल गई। कमरे का बल्ब जल रहा था। तभी कमरे में रखा सब्जी काटने वाले चाकू से अज्ञात चोर ने महिला के गले पर वार कर मौके से फरार हो गया।
मकान मालिक ने इसकी सुचना देहात थाने को दी, तब जाकर महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें शहर में स्मैक के नशे का भी चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में युवा नशे के खर्चे को पूरा करने के लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

देहात थाने के सामने किराए के मकान में रहने बाली 70 साल की वृद्ध महिला का गला रेता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment