शिवपुरी: जिले की मायापुर थाना क्षेत्र के पाती चक्क गांव का रहने वाला एक युवक डीजे (साउण्ड सेट) के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। ठग ने युवक को झांसे में लेकर 27 हजार 500 रुपए की ठगी कर ली। इसकी शिकायत पीड़ित ने गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है।
पाती चक्क गांव के रहने वाले नरेंद्र लोधी ने बताया कि वह डीजे का व्यवसाय शुरू करना चाहता था। इसके लिए उसने ऑनलाइन डीजे सर्च करना शुरू कर दिए थे। फेसबुक पर उसे 3 लाख रुपए का एक डीजे सेट पसंद आया था।
फेसबुक पर हुआ था कांटेक्ट
फेसबुक पर डले हुए नंबरों से संपर्क किया। जहां उसकी बात दिल्ली के लाजपत नगर के रहने वाले अमित कुमार से हुई थी। अमित ने बताया कि ट्रांसपोर्ट के भुगतान करने के लिए उसे पहले 3 हजार रुपए खाते में डालने होंगे इसके बाद डीजे उसके घर पहुंच जाएगा तब उसे पूरा भुगतान करना होगा। अमित की बात से सहमत होने के बाद नरेंद्र ने उसके फोनपे नंबर पर 3 हजार रुपए डाल दिए थे।
नरेंद्र ने बताया कि 5 सितंबर को मेरे मोबाइल पर अमित कुमार का फोन आया कहा कि डीजे मेरे पास पहुंचने वाला है। इससे पहले उसे और भुगतान करना होगा। इसके बाद नरेंद्र ने 24 हजार 500 रुपए उसके खाते में फोनपे डाल दिए, लेकिन 5 सितंबर को डीजे नहीं पहुंचा।
जब अमित से बात की तो वह और पैसों की मांग करने लगा। पीड़ित ने एसपी ऑफिस पंहुचकर पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है।

FACEBOOK पर DJ खरीदना पड़ा महंगा, 27 हजार 500 रुपए से हुई धोखाधड़ी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment