शिवपुरी: सत्संग में शामिल होकर बैतूल से ग्वालियर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक पलट गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के परमजीत ढाबा के पास फोरलेन हाईवे पर हुआ। इसमें तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जबकि ट्रक में सवार करीब 24 लोग घायल हुए है।
गौरतलब है कि इस मिनी ट्रक में पार्टीशन कर श्रद्धालुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था जिनमें महिला-पुरुष, बुजुर्ग सहित बच्चे भी शामिल हैं। इसमें 35 लोग सवार थे।
जानकारी के अनुसार भिंड और ग्वालियर के आसपास के क्षेत्र के रहने वाले सभी श्रद्धालु 5 सितंबर को बैतूल में आयोजित बाबा रामपाल के सत्संग में शामिल होने के लिए आइशर मिनी ट्रक में सवार होकर बैतूल के लिए निकले थे। सत्संग के बाद सभी बुधवार की दोपहर मिनी ट्रक में सवार होकर वापस बैतूल से ग्वालियर की ओर रवाना हुए थे। फिर देर रात 2:30 बजे ये हादसा हुआ।
ट्रक के ड्राइवर जीतेंद्र ने बताया रात 2:30 से 3 बजे के लगभग सिंहनिवास गांव के पास से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने ओवरटेक करते वक्त हमारे मिनी ट्रक में कट मार दिया। जिससे मिनी ट्रक बेकाबू होकर पलट गया।
इन तीन की हुई मौत
इस सड़क हादसे में गंगा सिंह नरवरिया(65) निवासी वक्सीपुर जिला भिंड, भंवर सिंह(65) वर्ष निवासी ड़ोंगरपुरा जिला भिंड और राम सिंह कुशवाह(70) निवासी ग्राम वनबार थाना चिनोर जिला ग्वालियर की मौत हुई है। बाकी सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज में जारी है।

सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा मिली ट्रक पलटा, 3 की हुई मौत, 24 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले / Shivpuri News
- शिवपुरी में डांस का रंगारंग महाकुंभ: नीतू फैंसी ज्वेलर्स के ग्रैंड फिनाले में छाए नन्हे और युवा कलाकार / Shivpuri News
- बातों में उलझाकर सोने की बाली उड़ाई, ट्रे में रख गए पीतल की नकली बाली / Shivpuri News
- शराब दुकान के वीडियो से गरमाई सियासत, SRLM जिला प्रबंधक और विधायक के दावों में विरोधाभास / Shivpuri News
- 48 सेकंड में सुनाए 1 से 10 तक के पहाड़े, शिवपुरी के 8 वर्षीय ईशान गोयल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News

Be First to Comment